अब और घटेगी बिहार- झारखंड की दुरी : सोन नदी पर बनकर तैयार होगा शानदार पुल, जानें –

डेस्क : बिहार की जनता को केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्र जनता को पंडुका पुल का उपहार देने जा रही है। 210 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस पुल से पंडुका से झारखंड के गढ़वा की दूरी 200 किमी से घटकर 63 किमी की हो जाएगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज इसका शिलान्यास करेंगे। 2KM से अधिक की होगी पुल की लंबाईपंडुका पुल बन जाने से सासाराम, डेहरी आनसोन व औरंगाबाद के लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा। दो लेन वाले इस पुल की लंबाई 2 किलोमीटर से अधिक की होगी। आगामी दो वर्षों में पुल के निर्माण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि पुल के निर्माण के लिए तमाम तरह के जमीनी कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

दो महत्वपूर्ण सड़कों का लोकार्पण : पंडुका पुल के शिलान्यास के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोईलवर से भोजपुर फोरलेन सड़क का लोकार्पण भी करेंगे। यह सड़क NH-30 को NH-84 से जोड़ती है। इसकी लंबाई 44 किमी है और निर्माण लागत 1662 करोड़। इस सड़क के माध्यम से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की संपर्कता मिल रही है। इस सड़क के निर्माण से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रास्ते दिल्ली जाना आसान होगा।

दिल्ली पहुंचने मे 15 घंटे की जगह अब 10 घंटा लगेगा। वहीं आरा में लगने वाले भीषण जाम से जनता को राहत मिलेगी। इस सड़क के लिए 37 अंडरपास, पांच बड़े पुल तथा 13 छोटे पुल बनाए गए हैं। दूसरी सड़क भोजपुर से बक्सर के बीच की है। जो कोईलवर से भोजपुर आने वाली फोर लेन सड़क से मिलेगी। भोजपुर -बक्सर फोरलेन सड़क को NH-84 के नाम से जाना जाता है। इसकी लंबाई 48 किमी है और निर्माण लागत 1728 करोड़ रुपए। इन दोनों सड़कों का लोकार्पण बक्सर के अहरौली में होगा।

एक मंच पर होंगे गडकरी-तेजस्वी : बिहार में जेडीयू से अलग होने के बाद नितिन गडकरी पहली बार राज्य में पहुंच रहे हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक मंच पर नजर आएंगे। वहीं राज्य के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहेंगे। नितिन गडकरी के साथ तेजस्वी यादव भी दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लोकार्पण और एक पुल के शिलान्यास के कार्यक्रम में बक्सर और रोहतास में रहेंगे।