खुशखबरी! बिहार में पंचायत चुनाव के बाद जल्द होगी 8067 कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति..जानें –

न्यूज डेस्क: बिहार में इन दिनो पंचायत चुनाव जारी है। जो 24 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच 11 चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। वही पंचायत चुनाव के बाद 8067 कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। पंचायती राज विभाग इस संविदा आधारित नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। चुनाव खत्म होने के बाद वित्त विभाग और फिर कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्यपालक सहायकों का चयन किया जायेगा। सभी 8067 ग्राम पंचायतों में दो-दो कार्यपालक सहायक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में ग्राम पंचायतों में एक-एक कार्यपालक सहायक कार्यरत है। पंचायतों में स्थापित आरटीपीएस काउंटर (लोक सेवा का अधिकार अधिनियम) के बेहतर संचालन के लिए नियमित आधार पर एक कार्यपालक की नियुक्ति की जानी है।

इस संबंध में विभागीय अधिकारी बताते हैं कि जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों से पंचायती राज के अलावा अन्य कार्य लिए जाते हैं, इसलिए आरटीपीएस काउंटर के लिए अलग से कार्यपालक सहायक की तैनाती करनी पड़ती है, जिससे आरटीपीएस काउंटर का कार्य प्रभावित रहती है। वर्तमान में लगभग 7700 कार्यपालक सहायक कार्यरत हैं, जबकि पंचायतों की संख्या 8067 है। इसे देखते हुए कई कार्यपालक सहायकों को दो ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग के जिलों को निर्देशित किया गया है कि सभी पंचायतों में प्रतिदिन कम से कम ढाई घंटे आरटीपीएस काउंटर खोले जाएंगे।