खुशखबरी! Bihar Police में 75543 हजार पदों पर होगी बहाली – ये रही पुरी जानकारी..

न्यूज़ डेस्क: बिहार के युवाओं के लिए काम की खबर है। सरकार की ओर से बिहार पुलिस में भारी संख्या में नियुक्ति होगी। बिहार सरकार की ओर से 75543 पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। बीते मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। यह कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पुलिस विभाग के अलावा कई अन्य एजेंडो पर मुहर लगी।

बिहार पुलिस में सीधी नियुक्ति के 48447 और आरएसएस के 19288 पदों पर पुलिस कर्मियों सहित कुल 67735 पदों की नियुक्ति की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा डायल 112 के प्रथम चरण में पुलिस संवर्ग के 7808 पदों के सृजन को भी निश्चल कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इन दोनों चरणों में बहाली को जोड़ दिया जाए तो कुल 75543 पदों पर पुलिस विभाग में नियुक्ति होगी।

यह बहाली प्रशिक्षण की सुविधा एवं वेतन व्यवस्था के आधार पर की जायेगी। इसमें उपनिरीक्षक आरक्षक व चालक आरक्षक की सीधी बहाली की जाएगी। इसके अलावा विद्यालय शिक्षा समिति के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों को क्रय करने के लिए 50 करोड़ रुपये के एजेंडे पर भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही बिहार कैबिनेट ने राष्ट्रीय उर्वरक सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत अभ्यर्थियों या पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा भत्ता देने के फैसले को भी मंजूरी दे दी है। बिहार कैबिनेट ने औरंगाबाद सदर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार सुमन को बर्खास्त कर दिया है।