बेट‍ियों के लिए खुशखबरी – ग्रेजुएट पास छात्राओं के Account में क्रेडिट होंगे ₹50000, जानें – पूरी प्रक्रिया..

बिहार के बेटियों के लिए एक खुशखबरी वाली खबर निकल कर सामने आई है। आपको बता दें कि ग्रेजुएशन उत्तीर्ण करने वाले छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बीते मंगलवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। राज्य सरकार ने 20 हजार छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि जारी कर दी है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 50 करोड़ का आवंटन किया है।

मालूम हो की करीब लंबे समय से यह राशि लंबित थी। यह राशि वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्नातक पास करने वाली छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत मिलेगी। इसके तहत सभी छात्राओं को ₹25000 मिलते है। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने महालेखाकार को भी यह जानकारी दी है।

बता दे की सत्र 2022-23 में “मुखामंत्री कन्या उत्थान योजना” के तहत मुखामंत्री बालिका प्रोत्साहन (स्नातक) योजना के लिए 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि से बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि दी जानी है। इस योजना और मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन (स्नातक) योजना के तहत 207132 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलनी है। 25 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2021 तक स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 हजार और 2021-22 में 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।