अगले 24 घंटे बिहारवासियों के लिए मुश्किल, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, जानें- अपने जिले का नाम..

डेस्क : देश के कई राज्यों में ठंड कड़ाके की पड़ रही है। इस सूची में बिहार भी किसी से कम होने का नाम नहीं ले रहा। पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए सीवियर कोल्ड डे यानी कड़ाके कि ठंड का अलर्ट कर दिया गया है। इन जिलों में गया, पूर्णिया, सुपौल, फारबिसगंज और मोतिहारी शामिल है। इसके अलावा पटना, दरभंगा और भागलपुर और मुजफ्फरपुर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

राज्य में लगातार बर्फीली हवा के असर और कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव आया है। राजधानी के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को बीते 24 घंटे के दौरान डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट के चलते दिनभर कड़ाके की ठंड का असर बना रहा।

पटना समेत आसपास के इलाकों में चार दिन बाद दोपहर में हल्की धूप निकली। वहीं, प्रदेश के भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा में कड़ाके की ठंड का असर बना रहा। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है। इससे गलन बढ़ गई और लोगों ने कंबल व रजाई में ठिठुरते हुए अपना समय बिताया। बच्चों और बड़ों के लिए मौजूदा समय काफी मुश्किल भरा है। देर रात चलने वाली ट्रेनों और बसों के यात्रियों को घर पहुंचना मुश्किल हो रहा है।