21 साल के प्रेमी ने चार बच्चों की मां से की शादी , सरपंच के सामने महिला की मांग में सिंदूर भरते देख लोग हुए हैरान

न्यूज डेस्क : कहते हैं प्यार करने का कोई उम्र सीमा नही होता है, प्यार कभी भी किसी से किसी भी परिस्थिति में कोई जाता है। लेकिन, कभी-कभी आज के प्रेमी युगल प्यार के चक्कर में रिश्ते को शर्मसार करने से पीछे नहीं हटते हैं। बता दें कि आए दिन सोशल मीडिया पर प्यार को लेकर तरह तरह के मामले पढ़े होंगे। लेकिन, आज जो हम आपको कहानी बताएंगे थोड़ा हटके है। बता दें कि 21 साल के युवक को प्यार का इस तरह परवान चढ गया कि गया, कि युवक 4 बच्चे की मां महिला को अपना दिल दे बैठा। फिर होना क्या था, गांव वालों ने दोनों की शादी करवा दी। तो चलिए आपको पूरा माजरा बताते हैं आखिर हुआ क्या था।

दरअसल, यह पूरा अनोखा मामला बिहार के खगड़िया जिले से सामने आया। जहां, 21 साल के लड़के ने चार बच्चों की मां से शादी रचाकर सभी को हैरत में डाल दिया है। लड़के का पिछले 2 साल से लव-अफेयर (Love Affair) चल रहा था। शनिवार को गांव के लोगों ने भेलवा पंचायत के सरपंच को महिला के घर पर बुला लिया। फिर सरपंच ने महिला से प्रेम प्रसंग के मामले में जानकारी ली। जिसके बाद उसने सभी के सामने महिला की मांग में लड़के ने सिंदूर भर दिया। वहीं पंचों ने भी इस शादी को अपनी रजामंदी दे दी। जानकारी के मुताबिक, महिला और लड़का दोनों अलग-अलग जाति से बिलॉन्ग करते हैं।

आपको बताते चलें कि महिला विधवा है। उसके पति की मौत बहुत दिन पहले हो चुकी है। इसके बावजूद महिला 21 साल के युवक से लव करना शुरू किया। बता दें कि महिला के सास। ससुर जिंदा है इसके बावजूद भी महिला ने इस कृत्य घटना को अंजाम दिया है। पंचों ने दोनों की शादी को लेकर डॉक्युमेंट की तैयार किए हैं, जिसमें साफ-साफ लिखा है कि उसके दो बच्चे महिला के साथ ही रहेंगे। वहीं दो बच्चों को उनके दादी-दादा के साथ रखने का फैसला लिया गया है।