बिहार के 21 साल की अनुष्का कुमारी बनीं मुखिया, अपने क्षेत्र के बनी रोल मॉडल, हरियाणा से पढ़ कर लौटी थी बिहार

डेस्क : कहते हैं आप में अगर कुछ करने का जज्बा हो तो आप कुछ भी हासिल सकते हैं, सिर्फ पढ़ाई के क्षेत्र में ही लोहा बनवाना आसान कार्य नहीं है, बल्कि आप अन्य मार्ग में भी अपनी लाइफ को इंप्रूव कर सकते हैं, कुछ इसी प्रकार का बकाया मामला बिहार पंचायत चुनाव 2021 में देखने को मिला

जहां बिहार के शिवहर जिले की अनुष्का कुमारी (Anushka Kumari Sheohar District) ने शिवहर प्रखंड के कुशहर पंचायत से 21 साल की उम्र ने मुखिया पद पर जीत हासिल कर अपने नाम का लोहा बनवा लिया । बताते चलें कि अनुष्का ने हरियाणा से दसवीं और कर्नाटक से ग्रेजुएट पास करने के बाद इस बार पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। पहले प्रयास में ही अनुष्का जीत हासिल कर सबसे कम उम्र की मुखिया बनने की उपलब्धि हासिल की है। बरहाल, हो की काराकाट से जदयू सांसद महाबली सिंह कुशवाहा के बेटा धर्मेंद्र कुमार सिंह मुखिया का चुनाव हार गया है। धर्मेंद्र भगवानपुर पंचायत से भाग्य आजमा रहे थे। सांसदी में उपेंद्र कुशवाहा को महाबली सिंह ने हराया था। अब उनके बेटे धर्मेंद्र सिंह को उपेंद्र पांडेय ने 471 मतों से हराया है। उपेंद्र को 1406 और धर्मेंद्र को 935 वोट मिले।