अनोखा प्यार : 2 लड़कियों को आपस में हुआ Love, शादी के लिए पुलिस थाना तक पहुंचा..

डेस्क : लड़के लड़कियों की प्रेम कहानी तो आप बहुत पढ़े होंगे लेकिन आज एक अनोखी प्रेम कहानी आपको पढ़ने को मिलेगा। लड़का लड़की के लिए पागल हो या सातों जन्म तक साथ जीने मरने का वादा किया हो तो समझ में आता है लेकिन आज एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें एक लड़की दूसरी लड़की के साथ जीने मरने की हठ पाल रखी है।

दरअसल ताजा मामला बिहार के पटना का है। दो युवतियों का आपस में प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने सामाजिक ताने-बाने और रिती रिवाज को तोड़ते हुए एक दूसरे के साथ समलैंगिक रिश्ता कायम की। और अब तो दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने की भी ठान ली है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। खैर उसके बाद तो मुलाकात कॉमन ही हो गई। हालांकि दोनों के घरवालों की मंजूरी नहीं है।

आपको बताते चलें कि श्रेया घोष और तनु श्री दोनों क्रमश: पाटलिपुत्र और दानापुर की रहने वाली है। पटना पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां पिछले दिनों पाटलिपुत्र के एक मॉल में मिली और वहां से भाग गई। उसके बाद तनु श्री के घरवालों ने अनजान लोगों पर किडनैपिंग की केस दर्ज की थी। पटना पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी तभी दोनों लड़कियां भागकर दिल्ली से वापस पटना आ गई। लेकिन श्रेया घोष का आरोप है कि उसके परिवार वालों को टॉर्चर किया जा रहा था इस कारण से वह वापस पटना लौट आई।

तनुश्री ने बताया कि उसके चाचा और मामा ने श्रेया घोष पर किडनैपिंग का केस किया है वह सरासर झूठ है। मैं श्रेया के साथ अपने मन से दिल्ली गई थी। साथ ही साथ तनु ने बताया मामा और चाचा की तरफ से लगातार धमकी दिया जा रहा है। अगर हम लोग शादी कर लिए तो मामा और चाचा जान से मार देंगे। तनुश्री का कहना है भले ही हम लोग समलैंगिक है लेकिन अगर कानून इजाजत देगा तो हम लोग एक दूसरे से शादी कर के जिंदगी भर साथ रहना चाहते हैं। परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए तनु ने बताया कि उन लोगों ने उनका फोन छीन लिया है और घर से बाहर जाने पर ही पाबंदी लगा दी है।

उस दिन परिवार के सभी सदस्य जो फिल्म देखने चले गए तब मैंने अपने स्टाफ के फोन से श्रेया को मॉल में मिलने के लिए बुलाया और वहां से हम लोग दिल्ली चले गए। तनु ने अपने बयान में कहा किसी भी कीमत पर उसे श्रेया के साथ रहना है। उसने बताया कि हम दोनों काफी पहले से परिचित हैं और एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हम लोग एक दूसरे से मिले थे। गुरुवार की शाम तनु और श्रेया पहले महिला थाने पहुंची लेकिन वहां कोई खास मदद नहीं मिलने पर वह दोनों पटना एसएसपी के सरकारी आवास पर पहुंच गई। वहां पर मौजूद अधिकारी ने पाटलिपुत्र थाने को फोन किया। फिर दोनों को पाटलिपुत्र थाने लाया गया। इस पूरे मामले की पुलिस गहन जांच-पड़ताल कर रही है।