Bihar Board 10th टॉपर रामायणी राय बोलीं- ‘मैं बड़ी होकर पत्रकार बनना चाहती हूं’…

डेस्क : बिहार बोर्ड (Bihar Board) के मैट्रिक का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। गुरुवार को पटना के विकास भवन में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने 10वीं के रिजल्ट को जारी किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद थे।

इस बार कुल 79.88% छात्रो ने परीक्षा में उतीर्ण किया है। इसी बीच औरंगाबाद जिले के पटेल इंटर स्कूल दाउदनगर की रामयणी राय ने टॉप किया है। आपको बता दे की छात्रा रामायणी राय ( Bihar Board Topper Ramayani Rai ) कुल 500 में 487 अंक लाकर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है। रामायणी कहती हैं कि उम्मीद थी कि अच्छे अंक आएंगे।

आगे वह पत्रकार बनना चाहती हैं, ताकि गरीबों की बात देश-दुनिया के सामने रख सकें। बता दे की रामायणी के पिता जितेंद्र कुमार उर्फ भोला पेशे से एक पशु चिकित्सक है। जबकि, मां किरण कुमारी गृहिणी है। रामायणी के दादा राम अयोध्या यादव आरजेडी से जुड़े हुए हैं। दादा राम अयोध्या यादव कहते हैं कि रामायणी ने उनके मस्तक को ऊंचा किया है और परिवार का सम्मान बढ़ाया है। वहीं, थर्ड टापर प्रज्ञा का कहना है कि अच्छे नंबर आने के बाद काफी खुशी महसूस हो रही है। औरंगाबाद की प्रज्ञा भविष्य में अच्छी पढ़ाई करके डाक्टर बनना चाहती हैं। वहीं बिहार 10वीं की परीक्षा में नवादा की सानिया सेकेंड टापर बनी है। सानिया को 486 अंक मिले हैं।