ये है बिहार की ‘Tree Woman’ अब तक मुफ्त बांट चुकी ‘ऑक्सीजन वाले’ लाखों पौधे..

डेस्क : पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए तमाम उपदेश दिए जाते हैं। साल में एक बार पर्यावरण दिवस मनाया जाता है जिस दिन लोग खूब पेड़ पौधे लगाते हैं लेकिन दिन बीत जाने के बाद लोगों का रवैया बदलता जाता है। पर्यावरण का स्वस्थ नहीं होना कोरोना के समय खलने लगा।

लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे थे। इसी बीच पूर्णिया की तन्वी ने कुछ ऐसा करना चाहा जिससे स्वच्छ पर्यावरण की कल्पना किया जा सके। तन्वी एक वेबसाइट के माध्यम से हजारों पौधे बांट चुकी हैं। वेबसाइट पर आपको पर्यावरण को शुद्ध करने वाले विभिन्न तरह के पौधे दिख जाएंगे। और इससे प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। यह आपको बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

तन्वी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में लोग लोग काफी बेबस महसूस कर रहे थे। लोगों के पास बाहर जाने का कोई साधन नहीं था। लोग अपने घरों में बंद रहते थे, जिससे शुद्ध हवा का अभाव हो जाता था। ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मच गया। ‘इन सब बातों को देखते हुए मैंने सोचा कि क्यों न ऐसी गतिविधि शुरू की जाए जिससे लोग अपने घरों में रहकर शुद्ध हवा और प्रदूषण से निजात पा सकें।

लगा चुकी 5000 से ज्यादा पौधे

तन्वी ने लोगों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना जगाने के लिए पेड़ लगाना शुरू किया। पहले घर में बगीचा लगाने का विचार था, फिर तन्वी प्रकाश ने हवा को साफ करने वाले पौधे, धन कुबेर, लक्ष्मी स्पाइडर, एल्बो नीमा आदि लगाए। उनके पास कई प्रकार के औषधीय पौधे हैं। कई पौधों को नासा द्वारा एयर प्यूरीफायर के रूप में प्रमाणित किया जाता है। तन्वी प्रकाश अब तक करीब 5000 पौधे लगा चुकी हैं।

यहां से लें सकते हैं मुफ्त पौधा

तन्वी का मकसद सिर्फ लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश देना है। ताकि आप स्वस्थ रह सकें और लोगों को भी बागवानी के लिए प्रेरित कर सकें। आप उनकी वेबसाइट www.gardengram.com या मोबाइल नंबर 9341501427 पर कॉल करके पौधे खरीद सकते हैं। अगर आप पूर्णिया के निवासी हैं तो आपको कॉल करने के 2 घंटे बाद पौधा आप तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके पास तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची और कई अन्य खास पौधे उपलब्ध हैं।