कांग्रेस की तरफ से शत्रुहन सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ठोकेंगे बांकीपुर से दावेदारी, 3 वर्षो से है भाजपा राज

डेस्क : इस बार कांग्रेस की तरफ से बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने वाले हैं शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा। लव सिन्हा कांग्रेस के दम पर बिहार विधान सभा चुनाव के मैदान में उतरेंगे। लव सिन्हा के खिलाफ भाजपा से नितिन नवीन उनकी टक्कर के लिए मौजूद रहेंगे आपको बता दें कि नितिन नवीन लगातार पिछली बार से तीन बार बांकीपुर विधानसभा सीट जीतते आ रहे हैं।

इस बार की बांकीपुर विधानसभा सीट काफी ज्यादा रोमांचक होने वाली है क्योंकि यहां से एक और नया चेहरा लोगो के आगे आया हुआ है। यह चेहरा काफी ज्यादा बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचलित हो रहा है और चेहरे का नाम पुष्पम प्रिया चौधरी है। जो कि बांकीपुर सीट के लिए उम्मीदवार चुनी गई है।यहाँ से भाजपा की नेत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रही सुषमा साहू भी बांकीपुर से दांव खेलने वाली है। परंतु उन्होंने सिर्फ मन बनाया है, सार्वजनिक पुष्टि नहीं करी है।

आपको बता दें की कुछ भी हो पिछले 3 साल से लगातार यह इलाका भाजपा का गढ़ बना हुआ है। यहां से भाजपा के नितिन नवीन पिछले 3 साल से लगातार बांकीपुर विधानसभा सीट पर विजय प्राप्त करते आ रहे हैं और वह भी भारी वोटों के साथ। अब देखना यह होगा कि इन सभी नए चेहरों में आखिर भाजपा को पछाड़ने का कितना दम है।