नितीश कुमार : आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लिए सात निश्चय-2 के बजट में होगा बदलाव, इसी साल काम की शुरुआत

डेस्क : जल्द ही संसद भवन में बजट सत्र शुरू हो जाएगा और बजट सत्र में यह साफ़ हो जाएगा की सात निश्चय- 2 के तहत बिहार को आत्म निर्भर बनाने के लिए धन राशी दी जाएगी। बिहार सरकार इसको लेकर कई योजनाऐं बना रही है। इसको लेकर योजना से जुड़े सभी कार्य पूरे किए जा चुकें हैं। आत्म निर्भर योजना को विस्तार आने वाले बजट में दिया जाएगा।

फिलहाल नितीश कुमार से जब मीडिया कर्मचारियों ने बात चीत की तो मालूम हुआ की इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं है क्यूंकि बजट का इंतजार उनको भी है। इस बार यह पक्का है की बिहार के नौजवानो को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार बजट में जरूर कुछ नया पेश करेगी। इससे पूरा बिहार आगे की ओर गति करेगा। इस वक्त बजट की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। नौकरशाहों द्वारा बताया गया की इस बार सप्लीमेंट्री बजट भी जल्द आएगा। हर घोषणा समय सीमा के भीतर पूरी की जाएगी।

जल जीवन हरियाली और नल जल योजना के कार्यों को पूरा किया जाएगा। जितने भी कार्य राज्य में बचे हुए थे वह जल्द पूरे किये जाएंगे। वर्तमान सरकार ने इस बात पर जोर दिया है की सभी राष्ट्र पुरुषों की आकांक्षाओं वाला भारत हम बनाएंगे और इसके लिए हम पूरा प्रयत्न कर रहें हैं। जन नायक कर्पूरी ठाकुर से हमारे विचार मेल खाते हैं और हम उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। हमारी सरकार ने खूब प्रयास किया है की बिहार का विकास हो और आने वाले समय में हम यह कार्य करते रहेंगे। महिलाओं की सुरक्षा और उनके लिए हमारी सरकार समय समय पर अनेकों योजना लेकर आती रहती है जिससे सभी का विकास हो।