बिहार को बारीकी से समझने के लिए आ गए दिल्ली और महाराष्ट्र से नेता, जानें क्यों ?

डेस्क : बिहार के लोगों का विकास करने हेतु एवं जनता से वोट बटोरने के लिए पूरे देश से नेता कार्यकर्ता बिहार पहुंच चुके हैं ऐसे में लोजपा, जेडीयू, राजद के अपने मसले तो चल ही रहे हैं। परंतु, इसमें कांग्रेस, भाजपा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कांग्रेस पार्टी जैसे दलों के भी नेता जनता के आगे आ गए हैं। मायावती से लेकर ओवैसी तक सभी पार्टी के दिग्गज मैदान में उतर चुके हैं।

भाजपा की नीति हमेशा की तरह साधारण नहीं रही, सबसे पहले उन्होंने अपने प्रचार में जेपी नड्डा को उतारा और साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी यलगार करते नजर आए और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी इस वक्त बिहार में डेरा डालते नजर आ रहे हैं। सारे नेताओं का दिल्ली और महाराष्ट्रा से बिहार की और रुख करना यह संकेत देता है की उनके खुद के हित के लिए बिहार चुनाव बेहद अहम् हैं।

कांग्रेस ने भी उतारे बाहरी नेता

कांग्रेस की तरफ से भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है ऐसे में राहुल गांधी की ओर से अनेकों रैलियां तैयार की गई है जिसमें बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रबंधन समिति अध्यक्ष, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रसाद, नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव सिंह झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार के साथ अन्य कई प्रमुख नेता चुनाव प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं।