बिहार में बरस रहा है बर्फीली हवाओं का कहर, तेजी से गिरा सूबे का पारा

डेस्क : बिहार में इस वक्त बर्फीली हवाओं का कहर जारी है आपको बता दें कि यह हवाएं उत्तर पश्चिमी इलाकों से आ रही है। भारत के उत्तर पश्चिमी इलाके इस वक्त धुंध और बर्फीली हवा की चपेट में है। इसी के साथ पूरे सुबह का तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे चला गया है।

हमेशा से ही सबसे ज्यादा ठंडा रहने वाला इलाका गया का तापमान 5.1 डिग्री चल रहा है। उसी के साथ पटना में न्यूनतम पारा पिछले 24 घंटे में 8 डिग्री नीचे जा चुका है बात करें अगर भागलपुर की तो वहां पर 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और पूर्णिया में 4 डिग्री तक तापमान निचे जा चूका है। आपको बता दें कि कुछ इलाकों में धूप नजर आ रही है लेकिन धूप में इतनी ऊष्मा नहीं है कि वह लोगों को गरम रख सके। एक तरह से देखा जाए तो धूप बेअसर होती दिख रही है। धुप की गर्माहट मिलने में काफी समय लगेगा।

सुबह होते ही लोगों का ठिठुरना चालू हो जाता है। ऐसे में कई इलाकों में लोग आग के जरिये गर्मी प्राप्त करते दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार सुबह-सुबह 10 दिन और कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है जिसके तहत 2 डिग्री तापमान और नीचे जाएगा। साथ ही आने वाले हफ्तों में मौसम साफ होने की आशंका काफी कम है अब इस कड़ाके की ठंड की वजह से लोग सुबह के 10:00 बजे तक अपनी रजाइयों में ही रहते हैं।

ठंड के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का तापमान काफी नीचे जा चुका है ऐसे लोग अब अपनी ठंड आग जलाकर खत्म कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में भी आग जलाए लोग आसानी से नजर आरहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम साफ होने में काफी समय लग सकता है सबसे ज्यादा तापमान तो बक्सर जिले का है। जहां पर 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है और सबसे कम गया का जहां पर 5 डिग्री सेल्सियस तापमान है।