डेस्क : बिहार वासियों को चिलचिलाती धूप से निजात मिलने वाली है। दरअसल, शनिवार को पटना मौसम विभाग राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रदेश के पूर्णिया जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई जिसमें पूर्णिया के डेंगरा घाट में 95.2 मिलीमीटर, पूर्णिया के अमौर में 27.4, पूर्णिया शहर में 27.3 और जिले के रुपौली में 25.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. कटिहार के कदवा में 44.2, बलरामपुर में 30.2, खगड़िया के बेलतारा में 38.2, शहरी क्षेत्र में 35 मिलीमीटर वर्षा हुई। यही नही दरभंगा के बेनीपुर में 34 मिलीमीटर, सुपौल के वीरपुर में 26, अररिया शहर में 25.8, अररिया के सिकटी में 24.2, किशनगंज शहर में 23.8, किशनगंज के तैबपुर में 23 मिलीमीटर वर्षा हुई।
विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। लोगों को गर्मी से निजात मिली है। वही, शुक्रवार को महज 3 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सासाराम के रोहतास के डेहरी में 42, नवादा में 40.3 डिग्री तापमान रहा। वही, बाकी सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बिहार अभी भी पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह प्रदेश के उत्तरी भागों में सतह से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। इसकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा है। दक्षिण भागों में मौसम हल्का गर्म रहेगा। अगले 48 घंटों में मौसम में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।