BPSC परीक्षा में गौरव सिंह ने लहराया परचम, कई लड़कियां भी है टॉप 10 में, देखें लिस्ट

डेस्क : यूपीएसी के बाद अब बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 65वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा बृहस्पतिवार को किया है। जिसके बाद बिहार वासियों में एक बार फिर यह जानने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है की इस लिस्ट में कोन-कोन है। रिजल्ट आने के कुछ देर बाद ही सभी टॉपर्स के नाम वायरल होने लगे। इस कठिन परीक्षा में गौरव सिंह टॉपर बने हैं। वहीं दूसरी स्थान चंदा भारती की है। बात करें तीसरे स्थान की तो सुमित कुमार ने हांसिल की हैं। खास बात यह है कि टॉप 10 में दो लड़कियां हैं। इसी तरह सभी अभियर्थियों ने परीक्षा पास कर अपने गांव सहित पूरे राज्य को गौरान्वित किया है।

बीपीएससी के इस अंतिम परिणाम से पूर्व साक्षात्कार की सभी प्रक्रिया सितंबर महीने में ही होगया था। अब बीपीएससी के संयुक्त सचिव व परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि इस परीक्षा के रिजल्ट केके संबंध में आयोग की बैठक उपरांत रिजल्ट रिजल्ट की घोषणा की गई।

टॉप 10 में इन्होंने बनाई जगह

  1. गौरव सिंह
  2. चंदा भारती
  3. वरुण कुमार
  4. सुमित कुमार
  5. अविनाश कुमार
  6. आदित्य श्रीवास्तव
  7. एस प्रतीक
  8. आदित्य कुमार
  9. अनामिका
  10. अंकित

मालूम हो कि रोहतास निवासी टॉपर गौरव फिलहाल पुणे में हैं। वे मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं। इतनी बड़ी सफलता बाद टॉपर गौरव ने बताया कि उनको इस कामयावी की उम्‍मीद तो थी, परंतु प्रथम स्थान सुनिश्चित करेंगे यह नहीं सोचा था। वहीं बांका निवासी सेकंड टॉपर चंदा भारती भी सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा रही हैं। टॉपर चंदा ने कहा कि उन्‍हें रोलत की सूचना भाई ने फोन के मध्यम से दी। उसके बाद वे बेहद खुश है।