पछुआ हवा से एक बार फिर बढ़ी बिहार में ठंड, तीन दिन तक राहत के आसार खत्म – 3 डिग्री पारा लुढ़का

डेस्क : पूरे उत्तर भारत में इस वक्त हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है उत्तर भारत का तापमान 8 डिग्री से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस तक बना रहता है वहीं बात करें उत्तरी इलाकों की जिसमें इस वक्त पछुआ हवा ने दस्तक दे दी है या पछुआ हवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में आ चुकी है। आपको बता दें की पछुआ हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक बार फिर से बर्फीली चट्टानों से निकली हवा की वजह से तापमान 2 या 3 डिग्री नीचे गिर सकता है। यह अनुमान मौसम वैज्ञानिकों द्वारा लगाया गया है।

बीते दिन में जैसे ही सूरज ढला वैसे ही बिहार के तापमान में गिरावट देखने को मिली। साथ ही बादलों की मौजूदगी की वजह से तापमान टस से मस नहीं हुआ। बात करें अगर बिहार के जिलों की तो बीते 24 घंटों में भागलपुर और गया के साथ पटना मैं ज्यादा से ज्यादा डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है सुबह से ठंड का एहसास जारी है और कम से कम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हर जिले में 3 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट आई है।

बिहार के कुछ प्रमुख शहर जिनके तापमान इस प्रकार हैं पटना का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस ज्यादा से ज्यादा और कम से कम 15 डिग्री सेल्सियस, गया का 24 डिग्री सेल्सियस और कम से कम 15 डिग्री सेल्सियस,बेगुसराई का 23 डिग्री ज्यादा से ज्यादा और कम से कम 13 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस और कम से कम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।