मंत्री विनोद सिंह की बेटी ने जब दी मुखाग्नि तो रो पड़ा पूरा गांव, लगा नारा ” विनोद सिंह अमर रहे “

डेस्क : बिहार के राजनितिक क्षेत्र में हाल ही में लोजपा के मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद नीतीश सरकार की कैबिनेट टीम के मंत्री विनोद सिंह का निधन हो गया। अब उनका पार्थिव शरीर भी पंचतत्व में विलीन हो चुका है। विनोद सिंह का देह संस्कार मंगलवार की सुबह 7:50 पर उनके पैतृक गांव कटिहार के मनसा प्रखंड बथना गांव में किया गया। जब कैबिनेट मंत्री दिवंगत विनोद सिंह का पार्थिव शरीर उनके ग्राम लाया जा रहा था तो वहां के लोगों को पहले से ही इस बात की खबर हो गई थी कि उनके मंत्री आ रहे हैं।

जैसे ही दिवंगत मंत्री विनोद सिंह अपने गांव पहुंचे वैसे ही वहां पर माहौल गमगीन हो गया और गांव का जनसैलाब उनको देखने के लिए और अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा। आपको बता दें कि मनिहारी के गंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, मंत्री के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर एंबुलेंस से पटना पहुंचाया गया था। उसके बाद वह अपने पैतृक गांव लाए गए। मुखाग्नि देने के लिए उनकी बेटी क्रिस्टी वहां पर मौजूद थी, साथ ही पुलिस के जवानों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया और गंगा तट के किनारे “मंत्री विनोद सिंह अमर रहे” का नारा भी लगाया गया।