बड़ी खबर: क्या सच में भाजपा सुशील मोदी को मिजोरम का राज्यपाल बनाने की तैयारी में है…

डेस्क : बिहार विधान सभा चुनाव में गरमा गर्मी मची हुई है। सभी दिग्गज, वरिष्ठ एवं नए उम्मीदवार एक के बाद एक आरोप और प्रत्यारोप की झड़ी लगा रहे हैं। एक दुसरे को सही गलत बोलना तो जैसे आम बात हो गई हो। हाल ही में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पर आलोचना जताई थी। इस पर राजद संसद मनोज झा का कहना है की वह ज्यादा जांच में न उलझे। बेहतर यह रहेगा की वह अपने बारे में सोच लें।

मनोज झा का कहना है की भाजपा की तरफ से फैसला लिया गया है की बिहार चुनाव के बाद सुशील मोदी को मिजोरम का राज्यपाल घोषित किया जाएगा, और जहाँ तक बात है तेजस्वी यादव के नामांकन के पीछे की तो वह आयकर विभाग संभाल लेगा क्यूंकि इस बारे में सुशील मोदी से ज्यादा आयकर विभाग सक्षम है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा की पिछले 15 सालो से जो आप लोग जनता को लूटते आ रहे हैं उसका क्या। यह सारी बातें बेफिजूल हैं।

हाल ही में हुए तेजस्वी यादव के राघोपुर के नामांकन पर उप मुख्यम्नत्री सुशिल मोदी ने तथ्यों को छुपा के रखने का आरोप लगाया था और कहा थी की उन्होंने करोड़ो का लोन कैसे उठा लिया। इसके बाद जो तेजस्वी के पास सम्पति है वह भी गिफ्ट में मिली संपत्ति है, ऐसा हो ही नहीं सकता की उनको इतना बड़ा उपहार मिले।