सतर्क रहे! समूचे बिहार में भारी बारिश और ठनका को लेकर अलर्ट जारी, जानें – मौसम विभाग ने क्या कहा..

न्यूज़ डेस्क : बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब मौसम की अपने अंदाज में है। प्रदेश के कई जिलों में जम कर बारिश हो रही है। वहीं राज्य के दक्षिण के तमाम जिलों में मानसून अपना रंग दिखा रहा है। बतादें कि मौसम विभाग की ओर से राज्य के सभी जिलों में बिजली चमकने और बज्रपात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

सोमवार को अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में सबसे ज्यादा 85.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं बेगूसराय के कोडवानपुर में 74.4 और जिले के चेरिया में 46.2 मिमी के साथ राज्य के कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद मौसम विज्ञान केंद्र के तरफ से स्तिथि को देखते हुए भोजपुर बक्स, कैमूर, रोहतास, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढ़ी औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, बेगूसराय समेत कठियार में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राज्य के पांच जिलों को छोड़ कर अन्य जिलों के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में नालंदा का अधिकतम तापमान 37.3, सारण का 35.6, सुपौल का 32.2 डिग्री दर्ज हुई। इसके अलावा रोहतास का तापमान गिरावट के साथ 41.4 डिग्री रहा, यह राज्य का सर्वाधिक है। पटना के तापमान 34.8 डिग्री रहा, गया में 32.8 डिग्री रहा। वहीं भागलपुर में 1.2 डिग्री गिरने के साथ 34.4 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया।