Patna में ग्रेजुएट चायवाली से मिलने पहुंची अभिनेत्री Akshara Singh, कहा- जल्द ही तुम पर फिल्म बनाऊंगी..

डेस्क : इन दिनों पटना में चाय स्टॉल लगाने वाली प्रियंका गुप्ता काफी सुर्खियों में है। प्रियंका बीएचयू से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। ग्रेजुएशन के बाद कुछ दिन प्रतियोगी परीक्षा दी। लेकिन असफलता हाथ लगने के बाद अपने सर से बेरोजगारी का ठप्पा हटाने के लिए एक अनोखा कदम उठाई।

इन्होंने पटना वीमेंस कॉलेज के सामने ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से एक दुकान खड़ी कर दी। इसके बाद मीडिया में इस चाय स्टॉल की चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया पर प्रियंका को सराहना मिलने लगी। ये चाय स्टॉल अब बोरिंग कैनाल रोड में है। वहीं अब ग्रेजुएट चाय स्टॉल पर अब फिल्मी सितारे भी पहुंचने लगे हैं।

एक चाय की कीमत 2100 रुपये : बीते शनिवार को भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री और गायक अक्षरा सिंह चाय दुकान पर पहुंची। अक्षरा सिंह दुकान पर पहुंचते ही प्रियंका को गला लगाकर काफी सराहा। इसी बीच अक्षरा सिंह चाय बिस्किट का आनंद लेते नजर आई। अक्षरा सिंह को देख कर दुकान पर मीडिया और उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। अदाकारा अक्षरा सिंह ने चाय बिस्किट के बदले 2100 रुपये दी, जिसे ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका लेले से मना की, तब अक्षरा ने कहा इसे आर्शीवाद समझके रख लो फिर प्रियंका पैसें रख लिए।

लड़कियों का किया हौसला अफजाई : अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका को सराहते हुए कहा कि हर केवल प्रियंका नहीं बल्कि हर लड़की को अपने आप पर इतना भरोसा होना चाहिए और अपने पैर पर खड़ा होना चाहिए। दूसरे की परवाह किए बिना डट कर अपने लिए काम करना चाहिए। वहीं अभिनेत्री ने काफी हौसला अफजाई की।इसके अलावा प्रियंका कहती हैं कि हमे पता नहीं था कि अक्षरा में आने वाली है। ये मेरे लिए सरप्राइज