अब और घटेगी बिहार-झारखंड की दूरियां, 200 करोड़ की लागत से बिहार के इस जिले में सोन नदी पर बनेगा शानदार पुल..

न्यूज डेस्क: बिहार और झारखंड के बीच अब सामाजिक और आर्थिक रिश्तों को मजबूत व बेहतर करने के लिए प्रस्तावित पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। नीतीश सरकार ने निर्माण की मंजूरी देते हुए यह साफ कर दिया है कि यह पुल 2024 तक अब बनकर तैयार होगा।

इस पुल की लागत 200 करोड़ रुपये तक होगी। आपको बता दे की बिहार राज्य पुल निगम से यह दो लेन का पुल बनेगा। यह झारखंड को राज्य से जोड़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों के आवागमन भी आसान बनाएगा।

इस पुल के निर्माण के लिए अब सरकार ने टेंडर भी निकाल दिया है। इस पुल के बन जाने के बाद से गढ़वा से बिहार जाने पर या फिर बिहार से गढ़वा आना काफी आसान हो जाएगा। सोन नदी पर पुल का निर्माण गढ़वा के कांडी प्रखंड के श्रीनगर से बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड के पांडुका के बीच हो रहा है। इस परियोजना को पहले ही केन्द्र सरकार से मंजूरी प्रदान कर दी गई थी। और अब सरकार ने पुल निर्माण हेतु टेंडर भी निकाल दिया है। इस पुल के बन जाने के बाद से गढ़वा से बिहार जाना या फिर बिहार से गढ़वा आने में राहगीरों को आसानी होगी।