बिहार राज्य के 93 फीसदी मंत्री हैं करोड़पति, 50 फीसदी से ज्यादा पर दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले

डेस्क : बिहार की राजनीति में जो चीज का सबसे लंबे समय से इंतजार चल रहा था वह खत्म हो चुका है आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर काफी देरी हो चुकी थी लेकिन अब मंत्रिमंडल विस्तार किया जा चुका है और सभी मंत्री अपनी गद्दी संभाल रहे हैं ऐसे में मंत्रियों की आय का ब्योरा लिया गया है।

इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति संजय कुमार झा कि निकल कर सामने आई है, आपको बता दें कि उनके पास ₹22 करोड़ की संपत्ति है। इसके बाद सबसे कम संपत्ति मंत्री जमा खान की है उनके पास मात्र 30 लाख रुपए की संपत्ति दर्ज की गई है। ऐसे में अन्य 20 मंत्री और हैं जिनकी देनदारी घोषित की गई है और उसमें मंत्री मुकेश साहनी के पास 1.50 करोड़ रुपए की देनदारी घोषित की गई है।

ऐसे में कुछ मंत्रियों से विश्लेषण प्राप्त हुआ है। विश्लेषण के चलते इन मंत्रियों को शामिल होने को नहीं कहा गया है। जिन मंत्रियों को विश्लेषण में शामिल होने को नहीं कहा गया। मंत्री रामसूरत कुमार, अशोक चौधरी और जनक राम की जानकारियां शपथ पत्र से मेल नहीं खाती है। जिस कारण इनको कार्यवाहीकी से थोड़ा अलग रखा गया है। राज्य में 57 मंत्रियों से ज्यादा ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने स्नातक की शिक्षा ग्रहण की हुई है। ऐसे में कुछ मंत्री हैं जिन्होंने आठवीं और दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की है। मंत्री शाहनवाज हुसैन ने अपनी शिक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र के तहत डिप्लोमा की पढ़ाई को घोषित की है। ऐसे में कुल मिलाकर 28 मंत्रियों में से 3 महिला मंत्री शामिल है।