डेस्क : बिहार में अब आम आदमी तो छोड़िए, नेताओं के भी बैंक खाते सुरक्षित नहीं हैं। महराजगंज से एक ऐसी खबर आई है जिसने राज्य भर के अफसरों के कान खड़े कर दिए हैं। दरअसल महाराजगंज से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के संसदीय क्षेत्र विकास कोष से 89 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाले जाने का मामला सामने आया है।
क्या है पूरा मामला-
सांसद को धोखाधड़ी की जानकारी तब मिली जब एक ठेकदार विकास कोष से पैसे निकालने गया लेकिन उसका चेक बाउंस हो गया। मामले में बैंककर्मियों की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है क्योंकि खाते से 2 बार 42 लाख और 47 लाख की राशि निकाली गई है । लेकिन , इसकी सूचना सांसद जनार्दन सिंह को नहीं दी गई। सारे पैसे महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित एक खाते में ट्रांसफर किये गए हैं।
अमित शाह तक पहुँच गई बात-
भाजपा सांसद को जब उनके कोष से फर्जी तरीक़े से 89 लाख रुपये निकालने की जानकारी मिलो तो उन्होंने तुरंत गृहमंत्री, वित्तमंत्री तथा लोकसभा अध्यक्ष को सूचित किया। गृहमंत्री अमित शाह के संज्ञान में मामले के आने बाद इसकी उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह सचिव ने बिहार के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिख कर 3 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। मामले में गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा हस्तक्षेप किये जाने के बाद सरकारी तंत्र में ऊपर से निचे तक हड़कंप मचा है।