बिहार के इन डिपार्टमेंट में सालों से 1448 में 1057 पद खाली , पुष्पम प्रिय ने पुछा कब मिलेगी नौकरी

डेस्क : बिहार सरकार जल्द ही बिहार के नौजवानों के लिए अनेकों रोजगार लेकर आने वाली है। इसके लिए बिहार सरकार ने विभिन्न स्तरों पर फैसले लिए हैं। आपको बता दें कि इस वक्त विभिन्न विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने वाली है इसके लिए मत्स्य विभाग(फिशरी डिपार्टमेंट) में 1000 से ऊपर पद खाली हैं।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पुष्पम प्रिया चौधरी अपने प्लूरल्स पार्टी को लेकर उतरी थी जिसमें उन्होंने करारी मात खाई लेकिन अब वह दावा कर रही है कि मत्स्य विभाग में अनेकों पदों पर सालों से रिक्तियां खाली है जिसके चलते बिहार का नौजवान दूसरे राज्यों में नौकरी की तलाश में भटक रहा है। आखिर नीली क्रांति बिहार में फेल हो गई है। ऐसे में मत्स्य विभाग में वैकंसी को लेकर पुष्पम प्रिया चौधरी द्वारा आरटीआई डाली गई थी, जिसमें यह बात सामने निकल कर आई की मत्स्य विभागों में करीब 1000 पद पर नियुक्ति की पूरी संभावना है। आखिर क्या वजह है कि इतने सालों से युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है।

पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश कुमार को अपने ट्विटर हैंडल पर टैग करते हुए कहा कि अगर आप नई नियुक्तियां नहीं करेंगे तो बिहार के नौजवान मजबूर हो जाएंगे बाहर जाने के लिए। आप कब तक जनता को गोल-गोल घुमाते रहेंगे। आखिर मछलियों का उत्पादन बिहार में कब बढ़ेगा ? क्यों मछलियां बाहर से ही राज्य में आती है ? इस वक्त बिहार का उद्योग निगम कुल 132 पद सृजित करता है जबकि 119 पद खाली है ऐसे में मत्स्य विभाग में नियुक्ति को लेकर पुष्पम प्रिया चौधरी ने सरकार को जगाने का कार्य किया है। कुछ समय पहले भी यह बात सामने आई थी कि मत्स्य विभाग के अधिकारी मुकेश साहनी ने कहा था वह जल्द ही अपने नई नियुक्ति निकालने वाले हैं।