बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 8 राजनीतिक दलों के लिए सिंबल जारी

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने 8 राजनीतिक दलों के लिए सिंबल (चिन्ह) जारी कर दिया है इसमें विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को भी एक सिंबल मिला है इसका सिंबल नाव चलाता हुआ आदमी है। आयोग के सचिव दिलीप कुमार वर्मा ने शुक्रवार को 8 राजनीतिक दलों के लिए यह सिंबल जारी कर दिया है अब यह सभी सिंबल 243 सीटों के लिए मान्य किया गए हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार जारी किए गए चुनाव चिन्ह चुनाव आयोग के अनुसार राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य को काॅट (चारपाई), जागरूकता जनता पार्टी को फुटबॉल, जागो हिंदुस्तान पार्टी को माइक, राष्ट्रीय दल यूनाइटेड को मैक्सबॉक्स, रिवॉल्यूशनरी पार्टी को ट्रैक्टर चलाता किसान, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी को कॉलीफ्लावर (फूलगोभी) और संयुक्त किसान पार्टी को गन्ना सिंबल के रूप में प्रदान किया गया है।

इधर, हम प्रधान सचिव व विधान पार्षद संतोष मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है 25 जून तक महागठबंधन में समन्वय समिति का गठन नहीं होने पर उनके पार्टी अलग रणनीति बनाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी दिल्ली जाएंगे और वहां कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से बातचीत करेंगे, इसके बाद पार्टी अपना निर्णय 30 जून को साफ कर देगी। उन्होंने कहा कि अपने जनाधार वाले चिन्हित सीटों पर हम लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है दावा किए बिना उनकी मदद बिहार में कोई सरकार नहीं कर सकती। जो दल उनकी पार्टी की अनदेखी कर रहे हैं वह उनकी बहुत बड़ी भुल है हमारी पार्टी का बिहार में बड़ा जनाधार है।