RJD ने जारी की अपने ख़ास स्टार प्रचारकों की सूची, राबड़ी संग लालू परिवार के 4 चेहरों ने पाई जगह

डेस्क : बिहार विधान सभा चुनाव नजदीक आते आते कई नेताओं के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं। ऐसे में पार्टियों का प्रचार प्रसार का दौर भी चालु हो चला है। अलग अलग दलों के नेता अपनी सम्बंधित चुनावी रैलियों में जनसभा को सम्बोधित करते जल्द नजर आएंगे। ऐसे में सबसे बड़ी पार्टी -राजद ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 30 प्रचारक मौजूद हैं। यह सारे प्रचारक 243 सीटों पर महागठबंधन और राजद के लिए प्रचार करेंगे।

बात करें इनमे सबसे पहले नाम की तो आता है नाम राबड़ी देवी का। राबड़ी देवी के बाद उनके दो सुपूत का नाम आता है और फिर डॉक्टर मीसा भारती भी चौथे नंबर पे अपना आसन जमाये हुए हैं। बाकी स्टार प्रचारकों की सूची में नाम आता है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी, रामचंद्र पूर्वे, जयप्रकाश नारायण, मनोज कुमार झा, अहमद अशफाक करीम, अमरेंद्रधारी सिंह, प्रेमचंद गुप्ता, डॉक्टर तनवीर हसन, वृषिण पटेल, सुबोध कुमार, सुनील कुमार सिंह, मोहम्मद फारुख, सुरेश पासवान, सुखदेव पासवान, राजवंशी महतो, सीताराम यादव, उर्मिला ठाकुर, मोहम्मद कारी सोहेब, अनिल पासवान, सलीम परवेज, अशोक कुमार सिंह, रामबली सिंह चंद्रवंशी, नारायण महतो, राजनीति प्रसाद, प्रतिमा कुशवाहा आदि मौजूद हैं।