पुष्पम प्रिया की पार्टी ने बेगूसराय में इन चार सीटों पर किया कंडीडेट की घोषणा

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले बिहार में नवनिर्मिति पार्टी पुलुरल्स ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने कंडीडेट के लिस्ट जारी कर दिए हैं। पुलुरल्स ने जिले के चार विधानसभा सीटों पर अपने कंडीडेट के नामों की घोषणा कर दी है। जिसमे से चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉ मधु स्वेता , बछवाड़ा से डॉ चाणक्य कुमार झा , तेघड़ा से सुश्री रूपम कुमारी और मटिहानी से सुश्री बिन्दु कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बताते चलें कि बेगूसराय में राजनीतिक विसात पर बिछाये गए मोहरे की चाल आरी तिरछी होनी शुरू हो गयी है। पुलुरल्स ने अपने घोषित उम्मीदवार के लिस्ट में छः महीने से क्षेत्र में मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दिया है। जिसके ऊपर राजनैतिक पंडित लगातार प्रश्न उठाने शुरू कर दिये हैं। जिले में इस साल 3 नबंवर को होने बाले मतदान के लिये 9 अक्टूबर से ही नामांकन शुरू है। वाबजूद अभी तक जिले भर में एक भी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन नहीं करवाया है।