आज से एक के बाद एक चुनावी रैलियां करेंगे नितीश कुमार, बाहुबली अनंत सिंह के गढ़ में गरजेंगे….

डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 14 अक्टूबर, यानी कि आज फिजिकल चुनावी अभियान का आगाज होने जा रहा है। मोकामा की सीट बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीते 20 वर्षों से हॉट सीट बनी है। आज वह मोकामा के विधायक अनंत सिंह के गढ़ में जाकर अपनी हुंकार भरेंगे। इस चुनावी रैली के दौरान जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे और करीब 40 मिनट का समय उनके लिए निर्धारित किया जायेगा और इसी समय के भीतर एक रैली ख़तम करनी होगी।

नीतीश कुमार का यह कार्यक्रम उनकी चुनावी सभा घोसवारी प्रखंड कार्यालय मैदान में तय किया गया है और इस कार्यक्रम के मुताबिक वह दोपहर 3:00 बजे के बाद घोसवरी पहुंचेंगे और सभा के आगे अपना संबोधन व्यक्त करेंगे। इसकी शुरुआत बांका के अमरपुर से होगी और फिर भागलपुर, सुल्तानगंज से होते हुए मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्रों में सभा का आयोजन किया जाएगा और फिर मोकामा जहाँ से अनंत सिंह चुने गए है वहां भी जायेंगे और सारी सभा खत्म होते ही वह पटना वापस आ जाएंगे।