डेस्क : बिहार विधान सभा की सीटों का एलान जब से हुआ है तब से बिहार में होने वाली राजनितिक हलचल काफी बढ़ गई है। कौन किस पार्टी में किस वजह से गया या किस वजह से छोड़ा इन सब बातो के आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों से खबर यह है की उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के महासचिव सीमा कुशवाहा ने भी रालोसपा का दामन छोड़ दिया है।
उन्होंने फेसबुक पर लाइव जाकर यह बताया। साथ ही उन्होंने रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा पर यह आरोप लगाया है की उपेंद्र ने धोका उनको दिया है। और वह भावुक होकर अपने फेसबुक लाइव पर बोली की मैं अपने पद से इस्तीफा दे रही हूँ। उनका आरोप है की वह टिकट बेचकर जंदाहा में मॉल बनवा रहे हैं। सीमा कुशवाहा का कहना है कि अगर उनकी टिकट काटने से उपेंद्र कुशवाहा का मॉल जंदाहा में बन जाता है, तो उनको बहुत बहुत बधाई।
इसके बाद अगर वह बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उनको मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। वह बोलीं कि कुशवाहा का एक मॉल क्या, टिकट बेच कर 4-5 मॉल बनवा लें, मेरा टिकट बेच कर कुशवाहा अपने मॉल में पैसा लगाएंगे।