डेस्क : लोजपा की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि बिहार चुनाव लोजपा पार्टी अब अकेले लड़ने वाली है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि चुनाव के बाद लोजपा के जितने भी विधायक हैं वह भाजपा का समर्थन करेंगे वैसे पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान का भी काफी समय से यही कहना है कि हमारा गठबंधन जेडीयू नहीं है बल्कि भाजपा से है।
उनका कहना है कि हम बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जाएंगे और इसके बाद चिराग के इस फैसले के बाद कुमार विश्वास ने आज ट्वीट कर कर कहा कि: BJP और JDU मिलकर लड़ेंगे LJP और BJP मिलकर लड़ेंगे लेकिन LJP, JDU के ख़िलाफ़ लड़ेगी लेकिन LJP, BJP के साथ गठबंधन में लड़ेगी हालाँकि चुनाव में LJP, JDU के ख़िलाफ़ लड़ेगी पर केंद्र में JDU व BJP के साथ रहेगी LJP चुनाव बाद BJP और JDU या किसी के भी साथ सरकार बनाएगी। कुछ आया समझ
क्या है चिराग का फैसला
- भाजपा के साथ उसका गठबंधन बना रहेगा
- लोजपा जेडीयू के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी
- लोजपा ने चुनाव लड़ने के लिए 143 सीट रख रखी है।
- लोजपा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ चुनाव के मैदान में उतरेंगे
- लोजपा ने साफ कहा है कि लोजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।
- लोजपा की तरफ से यह साफ कहा गया है कि सीटों पर जेडीयू के साथ वैचारिक लड़ाई हो सकती है ताकि जनता निर्णय कर सके