बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव ,देखें पूरी लिस्ट

डेस्क : बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने की घोषणा। चुनाव को लेकर NDA के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। 243 सीटों वाली विधानसभा में से जनता दल यूनाइटेड के हिस्से में 122 जबकि भाजपा के खाते में 121 सीट आई हैं। जदयू के कोटे से जीतन राम माझी की पार्टी 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जबकि भाजपा अपने कोटे से मुकेश सहनी विकासशील इनसान पार्टी को सीटें देगी।

आज छह अक्‍टूबर, मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडऩवीस, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, आरसीपी सिंह व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसका एलान किया।

उधर, लोजपा ने बिहार चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है लेकिन लोजपा के इस फैसले का विधानसभा चुनाव पर बड़ा असर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि चिराग के इस फैसले से जदयू और सीएम नीतीश कुमार को नुकसान उठाना पड़ सकता है।वहीं, विपक्षी पार्टियां इससे फायदे में रह सकती हैं।

आपको बता दें की बिहार में 3 चरणों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, उसके बाद दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित कर दिए जाएंगे।