डेस्क : बिहार चुनाव में माहौल काफी ज्यादा ज़ोर शोर पर चल रहा है। इस समय पर मतदाताओं को नेताओं के नए तरह के रूप देखने को मिल रहे है। नेता काफी अलग-अलग और तरह-तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में नेता घर घर जाकर पैर पकड़ते भी नजर आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं आरा के 73 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी अमरेंद्र प्रताप सिंह की जिनकी एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में वह ज़मीन पर लोटते नजर आ रहे हैं। इनकी उम्र 73 वर्ष है और यह पूर्व अध्यक्ष हैं। इस तस्वीर में उन्होंने जनता का पाँव पकड़ रखा है। वोटिंग के लिए 4 बार लगातार वह विधायिका कर रहे हैं। अमरेंद्र को 2015 से भाजपा ने टिकट दिया था। परन्तु वह 666 से वोट हार गए थे। इस बार वह फिर मैदान में उतरे है और एक एक वोट बटोरने में जुटे हैं। हर गांव में घूम कर पाँव पकड़ कर आशीर्वाद ले रहे है।