RLSP के महागठबंधन से नाता तोड़ते ही बाकि दलों की चाँदी, जानिए किसे कितनी मिल रहीं सीटें

डेस्क : RLSP ने महागठबंधन (Grand Alliance) से नाता क्या तोडा बाकि दलों के तो दिन ही बदल गए। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अलग होते ही वामपंथी दलों (Left Parties) की लॉटरी लग गयी है। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) और वामपंथी दलों के बीच सीटों को लेकर अब लगभग सहमति बनती लग रही है।हालांकि, वाम दलों की ओर से अब भी और 10-12 सीटों की मांग की जा रही है। कई दौर की बातचीत के बाद यह भी तय हो गया है कि वाम दल महागठबंधन (Mahagathbandhan) का हिस्सा बने रहेंगे।

RLSP ने महागठबंधन (Grand Alliance) से नाता तोड़ने से भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी माले (CPI ML) को वामपंथी दलों में सर्वाधिक फायदा होने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन में माले को 14 सीटें मिलेंगी। हालाँकि, वह अभी और पांच-छह सीटों की मांग पर अड़ी है। उसकी इस मांग को हो सकता है की आरजेडी पूरा कर भी दे अपनी दो-तीन सीटें देकर हैं। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि आरजेडी की ओर से माले से उम्मीदवारों के नाम भी मांगे गए हैं। वहीं आरजेडी ने मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (CPM) को दो और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (CPI) को तीन सीटें देने पर सहमति दी है।

जानकारी के अनुसार CPM को महागठबंधन में समस्तीपुर जिले की विभूतिपुर सीट और बेगूसराय जिले की मटिहानी सीट दिए जाने पर सहमति बनी है। सीपीएम के राज्य सचिव अवधेश कुमार मधबुनी जिले की लौकहा सीट और सारण की मांझी सीट लेने की भी जिद कर रहे हैं। हालाँकि,इस पर आरजेडी ने कोई जवाब नहीं दिया है। आरजेडी ने सीपीआइ को बेगूसराय जिले की तेघड़ा, खगडि़या और मधुबनी जिले के हरलाखी सीट देने पर सहमति दी है। हालांकि, माले अपनी मजबूत दावेदारी वाली दर्जनभर से ज्यादा सीटें महागठबंधन के लिए छोड़ने को राजी है।

मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (CPM) को कटिहार की बलरामपुर, भोजपुर जिले की तरारी और सिवान की दरौली सीटें भी मिलेगी हैं।साथ ही, आरजेडी ने कैमूर जिले की चैनपुर, रोहतास जिले की डेहरी तथा नोखा या दिनारा, दरभंगा की हायाघाट, मधुबनी की बिस्फी, पश्चिम चंपारण की सिकटा या रामनगर, भोजपुर की अंगिआंव तथा संदेश, पटना जिले की पालीगंज, सारण की रघुनाथपुर और अरवल सीट माले को देने पर सहमति दी है।