कांग्रेस-RJD की महागठबंधन में रार हुई खत्म इतने सीटों पर लड़ेंगी चुनाव..

डेस्क : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस (Congress) के बीच मची खींचतान की ख़बरों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की हलचल सच में अब तेज हो गयी है।मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है। इसके साथ ही, अब महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। अंदर की खबरों को मने तो कांग्रेस 68 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। वहीं CPIML को 19 सीटें मिलेंगी। इसके अलावा CPI और CPM के खाते में संयुक्त रूप से 10 सीटें होंगी।बाकी की बची हुई साड़ी सीटें राजद के पास रहेंगी।

पटना स्थित सदाकत आश्रम कार्यालय में शक्ति सिंह गोहिल समेत कई बड़े कांग्रेस नेता बंद कमरे में बैठे और सीट बंटवारे पर बातचीत भी की। इस बैठक में मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह, सदानन्द सिंह औऱ कोकब कादरी भी शामिल थे।दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच सीटों की हिस्सेदारी को लेकर खटपट की खबरें पुरे जोरों पर थी।मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के दखल के बाद इस मामले में बीच का रास्ता तय हुआ है। इसके बाद सीट शेयरिंग पर महागठबंधन के भीतर लगभग सहमति बन गई और कांग्रेस पार्टी ने भी अपना रुख नरम कर लिया। वहीं कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता फासिस्ट भाजपा को हराना है।

साथ ही साथ खबर ये भी आ रही है कि कांग्रेस ने अपनी प्राथकिता वाली सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम को भी अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनास पांडेय के साथ दोनों सदस्य और बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, प्रभारी सचिव अजय कपूर और वीरेन्द्र राठौर गुरुवार को एक साथ बैठे और सभी नेताओं ने प्राथमिकता वाली सीटों की सूची क्रमवार बना ली है।वही राजद मुकेश साहनी को समायोजित करेगा मुकेश साहनी की वीआईपी पार्टी को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं।