डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा हो गया है। 243 सीटों में से जेडीयू को 122 सीटें प्राप्त हुई है, जिसमें से जेडीयू ने अपने कोटे में जीतने के लिए राम मांझी को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 7 सीटें दी हैं और दूसरी ओर जेडीयू को 115 सीटों पर चुनाव लड़ने की अनुमति मिली है। भारतीय जनता पार्टी को 121 सीटें प्राप्त हुई है। यह घोषणा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में करी गई। इन चुनावी घोषणा की प्रक्रिया तकरीबन 5:15 बजे से ही चालू हो गई थी।
इस मुद्दे पर बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव एवं देवेंद्र फडणवीस ने मिलकर मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार से मुलाकात करी। आपको बता दें की बिहार में 3 चरणों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, उसके बाद दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित कर दिए जाएंगे।