बिहार चुनाव : पहले चरण के चुनाव प्रचार पर आज लग जाएगी लगाम, क्षेत्रों में बाहुबलियों का वर्चस्व बरकरार

डेस्क : बिहार विधान सभा चुनाव के पहले चरण में मात्र 2 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में सोमवार यानी की आज पहले चरण के लिए चुनाव प्रसार का आखिरी दिन है। इस बार का चुनाव अपने आप में काफी ज्यादा ख़ास है क्यूंकि कोरोना काल के दौरान यह पहला चुनाव है जिस पर देश भर की नजरे टिकी हुई हैं। ऐसे में कई दिग्गज नेताओं पर लोगो की आस टिकी है और बताया जा रहा है की क्षेत्रों में बाहुबली नेताओं का बोल बाला देखने को मिल सकता है।

ख़ास नजर तो मोकामा से विधायक अनंत सिंह पर लोगो की बनी हुई है।अनंत सिंह जेडीयू के करीबी माने जाते थे। परन्तु नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने के बाद से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विरोध के कारण उन्‍हें पार्टी को छोड़ना पड़ा। ऐसे में राज्य सरकार के 8 मंत्रियों की तो समझो अग्नि परीक्षा चल रही हो जहां संतोष कुमार निराला, शैलेश कुमार, जय कुमार सिंह, रामनारायण मंडल, विजय कुमार सिन्हा एवं बृजकिशोर बिंद हैं। इस चरण में 375 प्रत्याशी करोड़पति हैं और यह आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है। यानी प्रत्येक तीसरा प्रत्याशी करोड़पति है। इनमें सबसे ज्यादा 41 में से 39 प्रत्याशी राजद से हैं। अनंत सिंह को सबसे अमीर बताया गया है। उनके पास 68 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।