दिग्विजय सिंह की बेटी शूटर श्रेयसी सिंह हुई भाजपा में शामिल, अब बिहार के इस सीट लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

डेस्क : पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे दिग्विजय सिंह की बेटी एवं इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपने आप में एक नया कीर्तिमान स्थापित करा है। राजधानी दिल्ली में स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पार्टी नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी मैं अर्जुन अवार्ड की विजेता शूटर खिलाड़ी ने बीजेपी की सदस्यता प्राप्त करी है। इस उपलक्ष्य में बिहार से भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय मयूख भी मौजूद थे। इसके बाद श्रेयसी पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास गई और उनसे भी मुलाकात करी आपको बता दें कि श्रेयसी सिंह के पिताजी दिव्यांग हैं और उनका नाम दिग्विजय सिंह है जो कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी हैं। उनकी मृत्यु के तत्पश्चात बांका लोकसभा सीट से उनकी धर्मपत्नी पुतुल कुमारी भारतीय जनता पार्टी की सांसद बनी थी।

जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयसी सिंह भारत की तरफ़ से निशाने बाजी की स्पर्धा में अनेकों मेडल जीत चुकी हैं चाहे वह स्पर्धा अंतरराष्ट्रीय हो या राष्ट्रीय और साथ ही उन्होंने कई शूटिंग की प्रतियोगिताओं में भारत का नेतृत्व भी करा है। 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रेयसी ने शूटिंग गोल्ड मेडल जीता था।

श्रेयसी सिंह ने अपनी मां पुतुल कुमारी के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार भी करा था उनकी सभाओं एवं रोड शो में जुटने वाली भीड़ के पीछे का नेतृत्व श्रेयसी सिंह द्वारा ही रचा गया था। इसके बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा था की यह खिलाड़ी के राजनीति में उतर सकती है। बीते दिनों में श्रेयसी सिंह के लिए आरजेडी में शामिल होने की बातें सामने आ रही थी और बताया जा रहा था कि वह आरजेडी के टिकट पर विधानसभा के चुनाव लड़ सकती हैं परंतु आज श्रेयसी ने यह साफ कर दिया है कि वह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं और माना जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट के लिए चुनाव लड़ेंगी।