Bihar Election 2020 : भगवा परचम लहराने, मैदान में उतरे योगी आदित्यनाथ, पहली रैली कैमूर से

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो चुकी है। योगी आदित्यनाथ आज से बिहार में प्रचार प्रसार के लिए उतर जाएंगे और उनके लिए 6 दिन में 18 रैलियां तय की गई है। साथ, ही वह भाजपा जदयू गठबंधन की जीत के लिए मार्ग तैयार करेंगे। ऐसे में 20 अक्टूबर यानी की आज योगी आदित्यनाथ की रैली चालू हो जाएगी और सबसे पहले वह बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपनी शिरकत देंगे।

योगी आदित्यनाथ की पहली रैली 11:30 बजे चालू होगी और करीब 12:00 बजे तक वह कैमूर जिले के लिए निकल जाएंगे इसके बाद दूसरी रैली 1:30 बजे अरवल विधानसभा में होगी और तीसरी रैली रोहतास के काराकाट विधानसभा में 2:30 बजे के अंतर्गत होगी। इससे यह साफ जाहिर होता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 20 अक्टूबर को 3 रैलियां करने जा रहे हैं। इन सारी रैलियों में वह एन डी ए उम्मीदवारों के समर्थन में जनता को संबोधित करते नजर आएंगे।आपको बता दें की योगी आदित्य नाथ इस वक्त के उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्य मंत्री हैं और भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं में उनकी एक अलग पहचान है।