सामने आया नया गठबंधन,ओवैसी- मायावती साथ, उपेंद्र कुशवाहा होंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार

डेस्क : बिहार विधान सभा चुनाव में गठबंधन से अलग राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नया गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन का नाम ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट रखा गया है। इस गठबंधन में असाउद्दीन आवैसी की आल इंडिया मुस्लिम लीग और मायाआती की बहुजन समाजवादी पार्टी , जनतांत्रिक सोशलिस्ट एयर RLSP शामिल हैं। पटना में बीते गुरुवार को, इन सभी दलों की प्रेस कांफ्रेंस हुई, इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा को इस महागठबंधन का मुख्यमंत्री घोषित करा गया है। यह सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उपेंद्र कुशवाहा का कहना है की नितीश कुमार का बिहार 15 साल पीछे चला गया है।

उपेंद्र कुशवाहा का कहना है की अभी तक बिहार में बांटो और राज करो की राजनीती चल रही है। पर आप जितना बाटेंगे हम उतना ही जुड़ेंगे। बिहार में गरीबी नहीं दूर हुई ,युवाओं को रोजगार नहीं मिला। किसानो को उनका उचित हक़ नहीं मिल रहा। नितीश कुमार जी आपने वादा करा था की हम जब सत्त्ता में आएंगे तो बिहार को आगे बढ़ाएंगे। और आपने कहा था की 15 साल उनको दिया 5 साल मुझे दीजिये। परन्तु आपकी वजह से बिहार और पीछे चला गया है।