Valentines Day पर भोजपुरी लव बर्ड्स अक्षरा और खेसारी लाल फैंस के लिए कुछ खास करने को तैयार : देखें वीडियो

डेस्क : 2021 के मोस्ट सक्सेसफुल गाना पानी पानी भोजपुरी से धमाल मचाने वाली भोजपुरी लव बर्ड्स की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। बात हम अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की कर रहे हैं, जिनका एक और धमाकेदार गाना इस Valentines Day सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज होने वाली है। इसका टीजर आज जारी किया गया है, जिसके बाद सारेगामा हम भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह गाना भी बेहद रॉकिंग होने वाला है।

बद्रीनाथ झा ने कहा कि प्रेम का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में सारेगामा हम भोजपुरी अपने दर्शकों के लिए सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रोमांटिक जोड़ी अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर एक बेहद खूबसूरत गाना लेकर आने को तैयार है। या यूं कहें कि प्रेम के दीवानों के लिए यह गाना वेलेंटाइन गिफ्ट होगा। इसकी तैयारी जोड़ शोर से चल रही है। हमें उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने पानी पानी भोजपुरी को खूब पसंद किया, उस तरह एक बार फिर से खेसारी और अक्षरा का यह गाना भी उन्हें खूब पसंद आएगा। इसलिए अपील है कि आप हमारे आने वाले गाने को जरूर सुनें।

https://www.youtube.com/watch?v=H-dzGRLO8JM&feature=youtu.be

आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह दोनों लीडिंग स्टार हैं, जिनकी ओर अब बॉलीवुड भी आकर्षित हो रहा है। बीता साल भी इन दोनों के लिए शानदार रहा, जहां इनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल रहे। और साल के अंत में पानी पानी से लंबे समय बाद दोनों ने स्क्रीन शेयर किया। और फिर क्या था हो गया धमाका। उसी सफलता को सारेगामा एक बार फिर से दोहराने के लिए जल्द ही एक रोमांटिक गाना ला रहा है, जिसका टीजर आउट हुआ है।पी आर ओ रंजन सिन्हा है।