Akanksha Dubey मामले में आया नया मोड़- कपड़ों पर मिले स्पर्म के निशान, जानें- क्या होगा आगे…

Akanksha Dubey : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत की खबर 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल से आई थी। इसके बाद समर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब तक इस मामले में कई बातें सामने आ चुकी हैं। समर सिंह पर अकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अब इसमें एक नया पहलू सामने आया है। इस खुलासे से हर कोई हैरान है.

आकांक्षा दुबे के मौत के वक्त पहने गए कपड़ों की जांच की गई और रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। आकांक्षा के अंडरगारमेंट्स में स्पर्म पाया गया है। जिसके बाद समर सिंह समेत चार लोगों पर डीएनए टेस्ट करने का निर्देश दिया गया है। इस प्रक्रिया के लिए कोर्ट से पुलिस ने अनुमति मांगी है।

आकांक्षा दुबे केस में अचानक से इतने बड़े खुलासे के बाद लोग भी नजर डालने लगे हैं। आकांक्षा की मां बेटी की मौत के बाद ही सरकार और तमाम बड़े अभिनेताओं से मदद की गुहार लगा रही है। उन्होंने कई वीडियो में साफ तौर पर समर सिंह पर आरोप लगाया है। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया एक्टिव रहती थी इनकी फैन फॉलोइंग बहुत सारी है लेकिन अभिनेत्री इस दुनिया में नहीं है जिससे उनके प्रशंसक भी काफी दुखी हैं।