भोजपुरी स्टार Pawan Singh ने स्टेज पर महिलाओं के आगे किए गंदे इशारे -देखिए कैसे परवान चढ़ रही Khesari Lal Yadav से खटपट

डेस्क : भोजपुरी के 2 सबसे बड़े सुपरस्टार पवन सिंह(Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रहे हैं। खुद को सबसे बड़ा सुपरस्टार बताने की होड़ में दोनों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए शर्म लिहाज की साड़ी हदें पार कर दी है।

दरअसल स्टेज शो पर पवन सिंह को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने महिलाओं के सामने गंदे गंदे इशारे कर दिए। वहीं खेसारी लाल यादव ने भी इस मौके का फायदा उठाया और पवन सिंह की जमके फजीहत कर दी। अब उन्होंने पवन सिंह को नीचा दिखाने की कोई कसार नहीं छोड़ी है। दोनों एक्टर सोशल मीडिया पर जमकर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

इन दोनों की लड़ाई में अब भोजपुरी के नंबर वन एक्टर निरहुआ की भी एंट्री हो गई है, लेकिन निरहुआ ने लड़ाई को शांत कराने की जगह उसमें थोड़ा और पेट्रोल छिड़क दिया है। निरहुआ ने कहा कि खेसारी की बातें बहुत बड़ी बड़ी होती है। वह कहते रहते हैं कि यह बिल्डिंग खरीद लूंगा वह जमीन खरीद लूंगा। यह सारी बातें पवन सिंह को रास नहीं आती हैं।

निरहुआ ने बताया कि एक बार तो पवन सिंह खेसारी की बातों से इतना तंग आ गए कि सुसाइड करने पर अमादा हो गए थे। हालांकि उम्मीद थी कि निरहुआ दोनों स्टार्स की लड़ाई शांत करेंगे लेकिन उन्होंने इस पर और मजे ले लिए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की लड़ाई बहुत बढ़ती जा रही है, अब देखना होगा की लड़ाई और कितना भयंकर रूप लेती है।