करोड़ों के मालिक के साथ साथ बेहद खूबसूरत है Kallu की पत्नी शिवानी पांडे, देखे- खूबसूरत तस्वीरें..
न्यूज डेस्क: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे सुपरस्टार लोगों के दिलों दिमाग पर राज कर रहे हैं। इन्हीं सब में से अरविंद अकेला कल्लू अपने गायकी और अभिनय से लोगों को आकर्षित करने में कामयाब हुए हैं। कम उम्र से ही भोजपुरी के लिए गाना गाने वाले अरविंद अकेला कल्लू ने साल 2015 में दिल भईल दीवाना फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद कल्लू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बीते 26 जनवरी को बनारस में शिवानी के साथ शादी रचाई। शादी में इंडस्ट्री के कई दिग्गजों पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया। आज हम अरविंद अकेला कल्लू के लाइफ स्टाइल के बारे में जानेंगे। तो आइए इनकी कमाई और संपत्ति के बारे में जानते हैं।
कल्लू के पास काम की कमी नहीं : बिहार में हिंदी सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी फिल्में देखने वालों की संख्या भी काफी है। ज्यादातर सितारे भी बिहार से हैं। गाने भी इतने वायरल होते हैं कि विदेशों तक में सुने जाते हैं. अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी सिनेमा में एक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अब तक एल्बम के साथ कई फिल्में की हैं।
सबसे ज्यादा पैसे लेने वालों में नाम : कहा जाता है कि फिल्म निर्माता कल्लू को मुंहमांगी रकम देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद अकेला कल्लू अपनी एक फिल्म के लिए करीब 10 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा कल्लू स्टेज शो करते हैं। एल्बम करो। इससे कमाई भी होती है। कई सुपर-डुपर हिट गाने दे चुके हैं। उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि हर हफ्ते रिलीज होने वाले सुपरहिट गानों से भी होती है। स्टेज शो से लाखों रुपए की कमाई होती है।
संपत्ति की कीमत करोड़ों में : बताया जाता है कि अरविंद अकेला कल्लू की संपत्ति करीब तीन करोड़ रुपये है। साल 2015 में ‘दिल भेल दीवाना’ से डेब्यू करने के बाद अरविंद अकेला कल्लू को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। इसके बाद आज वह सुपरस्टार बन गए हैं।