डेस्क : भोजपुरी इंडस्ट्री भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह फेमस होती जा रही है। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी हीरोइन है जिन पर पूरे भारत का दिल आ गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री की मोनालिसा नाम की हीरोइन को हर कोई जानता है, बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा देने वाली हीरोइनों में से एक हैं।
मोनालिसा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में मोनालिसा अपने पति के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपने पति के साथ क्लिक की गई कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके पति का नाम विक्रांत सिंह राजपूत है।
फिलहाल दोनों पति-पत्नी मालदीव्स की वादियों में निजी समय बिता रहे हैं। दोनों पति पत्नी अपनी अलग अंदाज में तस्वीरें खींच रहे हैं।
जो तस्वीरें मोनालिसा द्वारा इंटरनेट पर डाली गई है, उनमें वह ब्रेकफास्ट करती नजर आ रही हैं। ऐसे में यह ब्रेकफास्ट मोनालिसा अपने हस्बैंड के साथ कर रही हैं।
बता दें कि उनके हस्बैंड शर्टलेस अंदाज में खड़े हैं, मोनालिसा ने ब्लू बिकनी पहनी है। दोनों पानी में खूब मजे कर रहे हैं। मोनालिसा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। ऐसे में लोग मोनालिसा की तस्वीर को जमकर शेयर कर रहे हैं।