इन लक्ज़री गाड़ियों के मालिक हैं, भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह – सूची में मर्सिडीज़ भी शामिल

डेस्क : भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार से कम नहीं है। ऐसे में आज हम भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह के बारे में बताने वाले हैं। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का सिक्का चलता है।

pawan singh

आज वह जिस मुकाम पर पहुंच गए हैं, वहां पर शायद ही कोई अन्य कलाकार पहुंच पाए। इतना ही नहीं उन्होंने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए जमकर मेहनत की है। बता दें कि उनके पास लग्जरी गाड़ियों की लाइन है। कई लोगों ने इच्छा प्रकट की है कि वह जानना चाहते हैं आखिर पवन सिंह के पास कौन सी गाड़ी है?

कभी चाचा के साथ साइकिल से गाना गाने जाया करते थे पवन सिंह, अब चलते हैं करोड़ों की कार से | Pawan singh struggling story and Car Collection KPY

पवन सिंह की एक्टिंग का लोहा आज पूरी दुनिया मानती है। पहचान बनाने के लिए पवन सिंह ने वह हर काम किया है जो एक शुरुआती कलाकार अपनी जिंदगी में करता है। पवन सिंह के पास जो गाड़ियां हैं उनकी कीमत लाखों में है। इतना ही नहीं वह अलग-अलग गाड़ियां रखने का शौक पाले हुए हैं। लोग जब भी उनके गाड़ियों के कलेक्शन देखते हैं तो चौक जाते हैं।

Pawan Singh 5 Most Expensive Car Collection | Luxurious Collection - YouTube

पवन सिंह के पास Mercedes-Benz 250 D है। इस गाड़ी की कीमत 75 लाख से 85 लाख के बीच है। पवन सिंह एक ऐसे भोजपुरी सुपरस्टार हैं जिनके पास महिंद्रा स्कॉर्पियो से लेकर टाटा फॉर्च्यूनर गाड़ी है। इन दोनों गाड़ियों की कीमत लाखों में है।

पवन सिंह - विकिपीडिया

पवन सिंह अपने सभी चाहने वालों को लगातार इंस्टाग्राम के माध्यम से अपडेट देते रहते हैं। उनकी जिंदगी में जो कुछ भी चल रहा है उसकी जानकारी उनके फैंस को रहती है। सोशल मीडिया पर पवन सिंह के 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। शुरुआती समय में उन्होंने लॉलीपॉप लागेलू गाना गाया था और रातों-रात फेमस हो गए थे। भोजपुरी भाषा बोलने वाले लोग पवन सिंह के गाने और फिल्में देखना खूब पसंद करते हैं।