भोजपूरी ऐक्ट्रेस Nidhi Jha ने क्यों कहा-कोई उनसे प्यार नहीं करता? जानिए वजह

डेस्क : भोजपुरी इंडस्ट्री कई सारी फेमस एक्ट्रेस है जो दर्शकों के दिल पर राज करती है। इनकी पॉपुलरिटी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। इस लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और अपने दमदार एक्टिंग से सबका मनोरंजन करने वाली अदाकारा Nidhi Jha का नाम भी शामिल है। हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है और फैंस के बीच अपनी पापुलैरिटी को मेंटेन रखने के लिए वह सोशल मीडिया पर कुछ – न – कुछ पोस्ट शेयर जरूर करती रहती है।

इस अभिनेत्री की सबसे अच्छी बात यह है कि इतना बिजी शेड्यूल होने के बाद भी वह अपने फैंस के लिए वक्त जरूर निकाल देती है। उन्होंने अपने फैंस के लिए कुछ पोस्ट किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निधि झा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शहनाज गिल के वीडियो बोरिंग डे पर रिल्स बनाए हैं। यह विडियो काफ़ी शानदार है।

इस वीडियो में शहनाज गिल के अंदाज में निधि झा(Nidhi Jha) कहती दिख रही है कि कितना बोरिंग दिन हैं, कितने बोरिंग लोग हैं। कोई बात नही करता,कोई प्यार नहीं करता। निधि वीडियो में काफी क्यूट और शानदार एक्सप्रेशन देती हुई दिख रही हैं। कुछ इंस्टा रील्स ऐसी होती है, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है और निधि झा का यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही था।

बता दें भोजपुरी इंडस्ट्री में निधि झा ‘लुलिया’ के नाम से प्रसिद्ध है। वह काफी लंबे समय से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही है। हाल ही में उन्होंने फिल्म पुष्पा का डायलॉग बोलते हुए रील्स बनाया था, जो फैंस को काफी पसंद भी आया था। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस अपनी विडियो के वजह से चर्चा में आ गई।