Awards IBFA 2019: सिंगापुर भोजपुरी स्टार्स, देसी स्टाइल में जलवा बिखेरा ….

Awards IBFA 2019: भोजपुरी सितारे सिंगापुर में जश्न मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, रवि किशन, राजीव सिंह आदि सितारों की तस्वीरें सामने आई हैं। दरसअल, इन सभी भोजपुरी सितारों ने इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2019 में शिरकत की। इस इवेंट में तमाम बड़े बड़े भोजपुरी सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस फंक्शन में मनोज तिवारी भी देखे गए। शो में पवन सिंह, सपना गिल, को भी देखा गया।

भोजपुरी फिल्म ‘हल्फा मचा के गईल’ से भोजपुरी पर्दे पर एंट्री मारने वाले राघव नैय्यर भी इस अवॉर्ड शो में आए। इससे पहले राघव और अनारा गुप्ता ने मिलकर कोलकाता में भी एक भोजपुरी अवार्ड्स में ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था।

इस फंक्शन से आम्रपाली के साथ काजल राघवानी, रितेश पांडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें बताया गया कि शो में उन्होंने काफी मस्ती की और ऑडियंस को भी यह देखने को जल्दी मिलेगा।इस दौरान फ़िल्म अभिनेता विक्टर सिंह भी नजर आए ।