अक्षरा सिंह ने किया खुलासा, बोली मेरे एक्स बॉयफ्रेंड ने किया था Acid Attack – इंडस्ट्री से तालुख रखता है वो

डेस्क : भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह इन दिनों चर्चा में बनी हुई है, बता दें कि जब वह बिग बॉस के घर पर गई थी तो लोगों ने उनके बारे में बातें करना शुरू कर दिया था। शुरू से ही वह कह रही थी कि मैं यहां पर यूपी और बिहार के लोगों को रिप्रेजेंट कर रही हूं, लेकिन धीरे-धीरे जब शो आगे बढ़ता गया तो उनकी घर के लोगों से लड़ाई होती गई। ऐसे में उनके एटीट्यूड को लेकर लोग काफी परेशान थे। बता दें की अब वह बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं। बिग बॉस के घर से बाहर होते ही उन्होंने अनेकों लोगों पर आरोप लगाए हैं, उन्होंने नेहा भसीन को लेकर टिप्पणी की है, जिसमें वह कहती नजर आई है कि अचानक ही नेहा भसीन का रवैया एक रात में कैसे बदल गया? अब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े और भी कई राज़ खोले हैं।

अक्षरा सिंह का कहना है कि एक समय पर उसका बॉयफ्रेंड उनको परेशान करने के लिए इस हद तक गिर गया था कि जिसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। वह उनका करियर खराब करने के लिए उनके ऊपर कुछ बदमाशों द्वारा एसिड की बोतल फिंकवाना चाहता था। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें की कुछ समय तक अक्षरा सिंह पवन सिंह को डेट कर रही थी। यह जानकारी एशियानेट न्यूज़ के इंटरव्यू के माध्यम से दी जा रही है। डेट करने के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच खटपट होने लगी और झगड़े बढ़ते चले गए।

फिलहाल पवन सिंह ने ज्योति से शादी कर ली है, जिसके चलते अक्षरा सिंह अब उनके साथ नहीं है। जैसे ही अक्षरा सिंह और पवन सिंह अलग हुए तो उनको लगातार काम मिलने में काफी परेशानी होने लगी। एक समय पर लोग उनको यूपी और बिहार में घुसने से भी मना कर दिया करते थे। दूसरी तरफ पवन सिंह के खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज हुई थी, जिसके चलते अक्षरा सिंह को लोग मारने के लिए पहुंच गए थे। दिन-रात लोग उनके पीछे एसिड लेकर घूमते थे।

यह साड़ी बातें अक्षरा सिंह ने इंटरव्यू में बताई है। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त अक्षरा सिंह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनके पास इंटरनेट पर 34 लाख लोगों की फॉलोइंग है। ऐसे में लोग उनको बेहद ही ज्यादा पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उनके बारे में चर्चा करते नजर आते हैं। जब से वह बिग बॉस के घर से बाहर गई हैं तब से एक्ट्रेस और ज्यादा फेमस हो गई हैं।