Akshara Singh ने कर ली मोनोलिसा के पति से शादी? मांग में सिंदूर, गले में माला की तस्वीर वायरल।।।

Akshara Singh ने कर ली मोनोलिसा के पति से शादी? मांग में सिंदूर, गले में माला की तस्वीर वायरल।।।: बॉलीवुड अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इनकी और पवन सिंह के बीच ब्रेकअप के बाद की विवाद किसी से छुपा नहीं है। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह (Akshra Singh) से शादी को लेकर कई बार सवाल पूछे जा चुके हैं। उनके प्रशंसक शादी को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसमें अक्षरा सिंह शादीशुदा नजर आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि तस्वीर में अक्षरा सिंह (Akshra Singh) के साथ लड़का कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत हैं। यह देख हर कोई हैरान है।

दरअसल सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में अक्षरा और मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत को शादी के गेटअप में देखा जा सकता है। अक्षरा सिंह ने सलवार सूट पहन गले में माला डाली है। वहीं विक्रांत सिंह ने भी कुर्ता पहन कर गले में माला डाल रखी है। अक्षरा सिंह के मांग में सिंदूर भी है। इस बात से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर खूब वायरल हो रही है। अब सवाल यह है कि अक्षरा सिंह ने मोनालिसा के पति से शादी रचा ली है या फिर मामला कुछ और ही है।

अक्षरा सिंह ने इस पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखा है इसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अक्षरा सिंह इन तस्वीरों के कैप्शन में जानू आई लव यू लिखा है। इसके बाद लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। लेकिन अक्षरा सिंह फोटोशूट करवाती रहती हैं। यह फैशन क्वीन भी कही जाती हैं। बात रही शादी की तो यह रियल नहीं रील का मामला लग रहा है। दरअसल विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा की शादी बीते 5 साल पहले ही हो चुकी है और इन दोनों के बीच कभी विवाद नहीं रहा है। ऐसे में अक्षरा और विक्रांत की शादी शायद ही हुई हो।